तीन मंजिला मकान में लगी आग, पिता और दो बेटियां जिंदा जलीं - CG Sandesh

तीन मंजिला मकान में लगी आग, पिता और दो बेटियां जिंदा जलीं

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में गुरुवार सुबह एक तीन मंजिला इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि मृतकों में पिता और उनकी दो बेटियां शामिल हैं। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित कैलाश नगर की है। विजय गुप्ता के तीन मंजिला मकान में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। मकान की दूसरी मंजिल पर ड्राई फ्रूट का गोदाम था। आग रसोई से शुरू हुई और उसने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया।


मकान में आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाए जाने से पहले ही मकान की एक दीवार को तोड़ा गया। अंदर तीन लोगों के शव मिले। तीनों की मौत दम घुटने से होने की आशंका है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
पिता और दोनों बेटियों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे गए हैं।





author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें