बलौदाबाजार हिंसा मामला : कलेक्टर और SSP के बाद अब ASP और DSP... - CG Sandesh

बलौदाबाजार हिंसा मामला : कलेक्टर और SSP के बाद अब ASP और DSP पर भी गाज

रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में कलेक्टर कुमार लाल चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सदानंद कुमार को हटाने और सस्पेंड करने के बाद अब राज्य शासन ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश सिंह ठाकुर और डीएसपी आशीष अरोरा का भी ट्रांसफर कर दिया है।

इन अफसरों की जिले में हुई पोस्टिंग

बता दें कि, नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के रूप में पूर्व में बलौदा बाजार में पदस्थ रहे धमतरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह को बलौदा बाजार जिले में फिर से तैनात किया गया है। साथ ही हेमसागर सिदार को डायल 112 से बलौदा बाजार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं, डीएसपी के रूप में ऐश्वर्या चंद्राकर और कौशल किशोर वासनिक को बलौदाबाजार में पदस्थ किया गया है।



10 जून को जमकर हुई थी हिंसा

बता दें कि 15- 16 मई को गिरौदपुरी के महकोनी स्थित अमर गुफा के जैतखाम में तोड़-फोड़ किए जाने के विरोध में सतनामी समाज ने 10 जून को बलौदा बाजार के दशहरा मैदान में शांतिपूर्वक प्रदर्शन आयोजित किया था। लेकिन देखते देखते यह प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया और फिर उन्माती भीड़ ने जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की। इस दौरान बड़ी संख्या में गाड़ियां जल गई थी. साथ ही एसपी कार्यालय को भी उत्पतियों ने आग के हवाले कर दिया था। इस घटना के तुरंत बाद राज्य शासन ने एक्शन लेते हुए जिले के कलेक्टर और एसएसपी को हटा दिया था। बाद में उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया गया था। अब शासन के तरफ से जारी आदेश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और डीएसपी को हटाए जाने का आदेश पारित किया गया है।

137 की अबतक हो चुकी है गिरफ्तारी

आपको बता दें कि बलौदा बाजार में 10 जून को हुई आगजनी की घटना के बाद प्रशासन एक्टिव मोड में है। जिले में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए जहां एक तरफ धारा 144 लागू है। वहीं, दूसरी तरफ उत्पाद मचाने वाले उपद्रवियों की गिरफ्तारी भी की जा रही है। पुलिस की विशेष टीम ने प्रदर्शन को आमंत्रित करने वाले किशोर नवरंगे सहित 137 लोगों को अब तक गिरफ्तार कर चुकी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें