महासमुंद : अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी ठोकर, मामला दर्ज. - CG Sandesh

महासमुंद : अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी ठोकर, मामला दर्ज.

महासमुंद के ग्राम खरोरा में अज्ञात वाहन द्वारा मोटरसायकल को पीछे से ठोकर मारने की शिकायत पुलिस से की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार 13 जून 2024 को बिष्णु साहू हीरो एक्सट्रीम मोटर सायकल क्रमांक CG 04 PS 5773 से रायपुर गया था,  और दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच वापस महासमुंद आते समय ग्राम खरोरा शहीद स्मारक के पास उसे पीछे से आ रही अज्ञात वाहन के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेट कर फरार हो गया. जिससे बिष्णु साहू मोटर सायकल सहित रोड पर गिर गया. और चोट आने से जिला अस्पताल महासमुंद से रिफर करने पर रायपुर ले जाया गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें