अंतराष्ट्रीय योग दिवस : मुख्यमंत्री साय के साथ हजारों लोगों ... - CG Sandesh

अंतराष्ट्रीय योग दिवस : मुख्यमंत्री साय के साथ हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, सीएम ने कहा -स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग जरूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास में शामिल हुए. सीएम विष्णुदेव साय ने योग शिविर को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी. सीएम साय ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा, योग करने से विद्यार्थी जीवन संवार जाएगा. इससे एकाग्रता बढ़ेगी और सफलता मिलेगी. योग स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए भी महत्वपूर्ण है.



राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में उमड़े जनसैलाब ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को खास बनाया. मुख्यमंत्री के साथ हजारों लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया. कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक राजेश मूणत, गुरु खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा भी मौजूद हैं.

सीएम साय ने कहा, योग का प्रचार पूरी दुनिया में हो रहा. भारत में भी जागरूकता आई. पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मानने का सुझाव दिया है. सीएम ने कहा, मुझे देखकर खुशी हो रही है जिन उद्देश्यों को लेकर योग मनाया जाता है, वह सफल हो रहा है. योग हमारे मन और मस्तिष्क को आपस में जोड़ता है. साथ ही हमें अध्यात्म से भी जोड़ता है. रायपुर के साइंस कॉलेज में जैसा उत्साह देखा जा रहा वैसा पूरे प्रदेश में देखा जा रहा.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें