तुमगांव : प्रधानमंत्री आवास में नाम आया कहकर दो अज्ञात व्यक्... - CG Sandesh

तुमगांव : प्रधानमंत्री आवास में नाम आया कहकर दो अज्ञात व्यक्तियों ने फोटो खीचने के बहांने घर से कर ली गहनों ही चोरी.

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कौआझर में दो अज्ञात व्यक्ति एक महिला से प्रधानमंत्री आवास मे नाम आया हैं, फोटो खींचना हैं कहकर महिला के पहने हूए मंगल सूत्र,  टॉप्स को उतारकर घर में रखने बोलकर फोटो खींचने घर के बाहर ले गये, और इसी दौरान उसके 1 अन्य साथी द्वारा घर अंदर घुसकर आलमारी का ताला तोड़कर सोना चांदी के जेवर किमती 80000 रू. को चोरी कर लिया.

सकुन चन्द्राकर ने पति देवलाल चन्द्राकर पुलिस को बताया कि 20 जून 2024 दिन गुरूवार को करीब 9:30 से 10.00 बजे के बीच अज्ञात दो चोरो ने आवास का प्रलोभन देकर उन्हें फोटो खिंचाने को कहा एवं बात ही बात मे फोटो अच्छा नहीं आ रहा है करके मंगलसुत्र 1 तोला, टाप 3 ग्राम, को निकलवा दिया तथा फोटो घर में न खींच कर घर से थोडी दुर जाकर फोटो खिंचने लगा.

इतने में ही एक चोर तुमगांव से आ रहा हूं बोलकर वापस घर अंदर से सारा सामान मंगलसुत्र 1 तोला सोना, टाप 03 ग्राम,  सोना टाप 05 ग्राम सोना,  पायल 03 जोडी चांदी 45 तोला, पायल दो जोडी चांदी 10 तोला,  सिक्का 03 नग चांदी 2.50 तोला, करधन 01 नग चांदी 40 तोला सभी सामान चोरी करके निकल गया.

मामले में पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 454, 380 भादवि का घटना घटित होना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें