नशे में धुत युवती ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा... - CG Sandesh

नशे में धुत युवती ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा...

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से नशे में धुत एक युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है. सीहोर के रेलवे स्टेशन और मंडी पोस्ट ऑफिस के नजदीक आज एक लड़की ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया. हंगामा होता देख पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वह पुलिस की बात मानने को भी तैयार नहीं थी और वहीं खड़े होकर हंगामा करती रही. इस दौरान मौजूद लोगों ने लड़की वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस के काफी समझाने के बाद भी युवती मानने को तैयार नहीं थी. आखिर में पुलिस की समझाइश के बाद लड़की जैसे-तैसे वहां से चली गई.

युवती पर शराब का नशा इस कदर हावी था कि इसे कुछ समझ में नहीं आ रहा था. नशे की हालत में ये पुलिस गाड़ी के पास जाकर खड़ी हो गई. काफी देर तक इस युवती का ड्रामा सड़क पर चलता रहा. लड़की को हंगामा करता देख लोग भी हतप्रभ रह गए.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें