महासमुंद : इस दिन बंद रहेगी शराब दुकानें - CG Sandesh

महासमुंद : इस दिन बंद रहेगी शराब दुकानें

महासमुंद : राज्य शासन द्वारा शनिवार 22 जून 2024 को कबीर जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर प्रभात मलिक ने 22 जून को कबीर जयंती के लिए घोषित शुष्क दिवस के दौरान जिले में स्थित समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट, प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानों, एफ.एल.-3 सपना बार एण्ड रेस्टोरेंट महासमुंद तथा देशी मदिरा भाण्डागार महासमुंद को बंद रखने हेतु आदेशित किया है। उक्त दिवस में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें