पिथौरा : अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसायकल चालक की मौत. - CG Sandesh

पिथौरा : अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसायकल चालक की मौत.

पिथौरा थाना क्षेत्र के  ग्राम मेमरा, चिखली मार्ग में एक अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसायकल चालक की मौत हो गई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बरडीपा निवासी सीताराम बरिहा 19 जून 2024 को मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GR 8824 में दवाई लेने ग्राम मेमराडीह गया था. जहाँ से करीब 9 बजे घर वापस आते समय मिनीचंद दास के घर पास ग्राम चिखली मार्ग में अज्ञात वाहन चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर सीताराम बरिहा के मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे उसे सिर, सीना, बांये हाथ, बांये घुटना चोटे आने पर उपचार हेतु शासकीय अस्पताल पिथौरा लाने पर डॉ. द्वारा सीताराम बरिहा को मृत घोषित कर दिया गया.

मामले में पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 304-A पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें