सांकरा : पुरानी रंजिश को लेकर की मारपीट, काउंटर मामला दर्ज. - CG Sandesh

सांकरा : पुरानी रंजिश को लेकर की मारपीट, काउंटर मामला दर्ज.

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम छातामहुआ में खेत में मिट्टी गिर जाने की बात को लेकर हुई मारपीट के मामले में काउंटर मामला दर्ज कराया गया है.

जगन्नाथ भोई ने पुलिस को बताया कि 19 जून 2024 को शाम करीबन 5 बजे वह अपने लड़के के साथ अपने खेत में काम कर रहा था, उसी समय गांव का गजेन्द्र भोई जेसीबी से काम करवा रहा था जो उसे देखकर पुरानी रंजिश को लेकर उसके पास आकर जगन्नाथ व उसके लड़के को नाम लेकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार करने लगा. जिसे गाली गुप्तार करने से मना करने से गजेन्द्र भोई अपने हाथ मे रखे फौड़ा के बेट से जगन्नाथ के सिर में मार दिया. मारपीट करने से जगन्नाथ के सिर के बांये तरफ चोट आकर खुन बहने लगा. इसके बाद गजेन्द्र, जगन्नाथ को परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने लगा. तब जगन्नाथ डर के मारे अपने लड़का के साथ घर भागकर आ गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें