पटेवा : शराब के नशे में पति-पत्नी से मारपीट, मामला दर्ज. - CG Sandesh

पटेवा : शराब के नशे में पति-पत्नी से मारपीट, मामला दर्ज.

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम पचरी में एक व्यक्ति के शराब के नशे में पति पत्नी से मारपीट करने पर पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है.

पचरी निवासी पाखनराज डोरा ने पुलिस को बताया कि उसका पड़ोसी खेवाराम लहरे आये दिन शराब पीकर उन्हें सुना सुना कर गाली गुप्तार करता है. तथा यहां तुम लोगों को रहने नहीं दूंगा बोलता है.

पाखनराज डोरा ने बताया कि वह इस संबंध में गांव के प्रमुख लोगों को अवगत करा चुका है लेकिन, 20 जून 2024 के सुबह करीबन 9 बजे जब पाखनराज डोरा घर के बाहर बैठा था उसी समय खेवाराम उसे देखकर शराब पीकर जबदरस्ती नाम लेकर गंदी गंदी गाली गलौच देने लगा, जिसे मना करने पर मैं तुम लागों को यहां रहने नहीं दूंगा जैसे छतौना वालों को भगया हूं वैसे तुम लोगों को भी भगना पड़ जायेगा बोलकर हांथ मुक्का से मारपीट किया तथा जाने से मारने की धमकी दिया.

पाखनराज को मारते देख उसकी पत्नि बुगाला बाई डोरा छोंड़ाने आई तो खेवाराम उसे भी धक्का देकर गिरा दिया, जो कि गभर्वती है. मारपीट से पाखनराज एवं उसकी पत्नी के पेट के दाहिने ओर दर्द हो रहा है. घटना को आकाश कुर्रे व उनके अन्य साथी लोग देखे सुने व बीच बचाव किये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें