पिथौरा : टोपी निकलने से मना करने पर अश्लील गाली गलौच करते की... - CG Sandesh

पिथौरा : टोपी निकलने से मना करने पर अश्लील गाली गलौच करते की मारपीट.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम छिबर्रा में एक व्यक्ति के बार बार टोपी निकलने से मना करने पर उसके साथ अश्लील गाली गलौच करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

टीकम पटेल ने पुलिस को बताया कि 21 जून 2024 को शाम 4 बजे वह गांव के त्रिलोक एवं विनय के साथ काम का पैसा लेने जाने के लिये गांधी स्तंभ पास इकठ्ठा हो रहा था, उसी समय गांव का योगेश्वर धीवर आया और टीकम के पहने हुये टोपी को बार बार निकाल रहा था, जिसे मना करने पर धक्का दिया और माँ बहन की गंदी गंदी गालीयां देकर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं अपने हाथ में पहने कड़ा से मारपीट किया. जिससे टीकम को चोटे आयी, घटना को गांव के त्रिलोक एवं विनय बीच बचाव किये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें