CM विष्णुदेव साय ने राज्यपाल से की मुलाकात, किसानों को खाद-ब... - CG Sandesh

CM विष्णुदेव साय ने राज्यपाल से की मुलाकात, किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने और प्रदेश के विकास पर की चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की. लगभग आधे घंटे तक चली इस बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के साथ छत्तीसगढ़ के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की. चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को प्रदेश की वर्तमान स्थिति, किसानों को खरीफ फसल के लिए खाद-बीज की उपलब्धता और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी.


सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि “आज राजभवन में माननीय राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की और उन्हें प्रदेश की वर्तमान स्थिति, कृषकों को खरीफ फसल के लिए खाद-बीज की उपलब्धता और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया.”

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण को लेकर भी बात हुई है. हालांकि, इस विषय पर मुख्यमंत्री द्वारा सार्वजनिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें