महासमुंद : आबकारी विभाग के द्वारा 10 लीटर महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

महासमुंद : आबकारी विभाग के द्वारा 10 लीटर महुआ शराब जप्त

महासमुंद : कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी मोहित जायसवाल एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी  उत्तम बुद्ध भारद्वाज मंडल सरायपाली के मार्गदर्शन में दिनांक 21 जून को आबकारी वृत्त सांकरा की टीम द्वारा आबकारी वृत्त सांकरा अंतर्गत ग्राम उतेकेल थाना सांकरा निवासी दुबेलाल निषाद के आधिपत्य से कुल 10 लीटर महुआ शराब कीमती 2000 रुपए एवं 7 kg महुआ लाहन कीमती 350 रुपए जुमला कीमती 2350 रुपए जप्त किया गया।

उक्त प्रकरण में अधिक मात्रा में अवैध शराब का धारण करना आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (क)(च), 34(2) 59 (क) का गैरजमानतीय प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया एवं रिमांड लेकर जेल दाखिल कराया गया। उपरोक्त कार्यवाही आबकारी उप निरीक्षक वृत्त सांकरा अनिल कुमार झारिया के नेतृत्व में की गई। उक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी स्टॉफ सांकरा उपस्थित थे |


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें