फैक्ट्री में बॉयलर फटने से भीषण विस्फोट, नौ लोगों की मौत; कई... - CG Sandesh

फैक्ट्री में बॉयलर फटने से भीषण विस्फोट, नौ लोगों की मौत; कई मलबे में दबे

गुरुग्राम के दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में संचालित एक फैक्ट्री में शनिवार सुबह जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में नौ व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दर्जनों मजदूर मलबे में दबे हुए हैं। बताया जा रहा है कि बॉयलर फटने से हादसा हुआ है। फिलहाल मौके पर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौजूद है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।


वहीं, ब्लास्ट के बाद फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम की ओर से रेस्क्यू किया जा रहा है। बता दें कि यह हादसा शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे हुआ था। फायरबॉल बनाने की फैक्ट्री में धमका हुआ था।

उस फैक्ट्री के साथ लगती दो और फैक्ट्री भी आग की चपेट में आ गए। बचाव कार्य करने के दौरान अभी भी छोटे धमाके हो रहे हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें