महासमुंद : चाकू से किया हमला, युवक की मौत - CG Sandesh

महासमुंद : चाकू से किया हमला, युवक की मौत

महासमुंद के सुभाष नगर निवासी युवक की चाक़ू के हमले से मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 जून को दोपहर करीब 12:30 बजे रोहित पिता घनश्याम सिक्का उम्र 23 साल निवासी सुभाष नगर महासमुन्द चाक़ू के हमले से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अम्बेडकर अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें