Transfer : बड़ी संख्या में जजों के तबादले, चार जिलों में नए ड... - CG Sandesh

Transfer : बड़ी संख्या में जजों के तबादले, चार जिलों में नए डिस्ट्रिक्ट जज किए गए पदस्थ

 बिलासपुर : हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा ने न्यायाधीशों के तबादला का आदेश जारी किया हैं। जारी आदेशों के तहत चार जिलों के जिला एवं सत्र न्यायाधीश व आठ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादले किए गए हैं। हाई कोर्ट स्थापना के जज को भी बदला गया है।

प्रज्ञा पचौरी को दुर्ग जिले का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। जितेंद्र कुमार को रायगढ़ जिले का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। मोहम्मद रिजवान खान को कोरिया जिले का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। श्यामलाल लाल नवरतन को बालोद जिले का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।


देखें आदेश




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें