महासमुंद : रानी दुर्गावती के बलिदान और अदम्य साहस को नमन - य... - CG Sandesh

महासमुंद : रानी दुर्गावती के बलिदान और अदम्य साहस को नमन - योगेश्वर राजू सिन्हा

महासमुंद। रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सोमवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने उनकी वीरता और अदम्य साहस को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती ने अपने प्राणों का न्यौछावर कर दिया पर दुश्मन के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया। उनकी वीरता आज भी देश के लोगों के लिए प्रेरणादायक है।

विवाह के कुछ वर्ष बाद ही उनके पति राजा दलपत शाह का निधन हो गया। पति के निधन के समय रानी दुर्गावती के पुत्र नारायण की उम्र मात्र 5 वर्ष की ही थी, इसलिए रानी ने स्वयं ही शासन अपने हाथों में ले लिया। करीब 14 वर्षों तक उन्होंने शासन किया था। 

रानी दुर्गावती ने 52 युद्धों में से 51 युद्ध में विजय प्राप्त की थी। रानी दुर्गावती वीर और साहसी महिला थीं, जो अपने राज्य की रक्षा के लिए मुगलों से युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गई थीं।

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक लाल ध्रुव के साथ बीटीआई रोड स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान आदिवासी समाज के मोहित ध्रुव, खेमराज ध्रुव, समाज के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहें।


अन्य सम्बंधित खबरें