महासमुंद : लड़की को चिढाकर गंदी गंदी गाली गलौज कर दी जान से म... - CG Sandesh

महासमुंद : लड़की को चिढाकर गंदी गंदी गाली गलौज कर दी जान से मारने की धमकी.

महासमुंद के ईमलीभाठा में ऑफिस से घर जा रहे एक लड़की को चिढाकर गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है.

दामिनी चंद्राकर  ने पुलिस को बताया कि 23 जून 2024 को वह आफिस से छुट्टी होने के बाद रात्रि लगभग 9:30 बजे पैदल अपने घर जा रही थी. तभी रास्ते में संतोष किराना स्टोर्स के पास ईमलीभाठा में मोहल्ले का गोविंद निषाद उसे देखकर चिढाकर गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये है तथा दामिनी के मां एवं पिताजी के आने पर उनसे भी गाली गलौज कर मारपीट किया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294, 323, 506 भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें