महासमुंद : बस चालक की लापरवाही से रोड किनारे खड़े ट्रेफिक जवान को कार ने मारी ठोकर.
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम बेलसोण्डा के पास एक बस चालक की लापरवाही से रोड किनारे खड़े ट्रेफिक जवान को कार ने ठोकर मार दी. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बस चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है.
राजा खरियार जिला नुआपाड़ा निवासी जगमोहन बेहेरा ने पुलिस को बताया कि 24 जून 2024 को वह कार क्रमांक OD 03 AB 0789 से अपने चाचा मनोज बेहेरा को चेकप कराने हास्पिटल रायपुर गया था. जहाँ से वापस अपने घर राजा खरियार जाते समय ग्राम बेलसोण्डा के आगे पीछे से आ रही बस क्रमांक CG 04 MJ 3872 का चालक अपने बस को तेज गति से चलाकर कार को ओव्हर टेक कर सवारी बैठाने के लिए साईड में रोक दिया. जिससे कार आगे निकल गया.
इसके बाद शाम करीब 5:30 बजे साराडीह मोड के पास NH353 रोड में फिर से बस क्रमांक CG 04 MJ 3872 का चालक अपने बस को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर कार क्र0 OD 03 AB 0789 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे कार की गति अचानक बढ गई एवं कार रोड किनारे खड़े ट्रेफिक जवान को ठोकर मारते हुए रोड पर बने डिवाईडर में चढ़ गई.
जगमोहन ने बताया कि बस क्रमांक CG 04 MJ 3872 के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने से उसकी कार की गति अचानक बढने से रोड किनारे डयुटी पर खड़े ट्रेफिक जवान को ठोकर लगने से चोट आई है, कार में बैठे लोगों को कोई चोट नही आई है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बस क्रमांक CG-04 MJ-3872 के चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.