पटेवा : झलप में शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
पटेवा पुलिस ने 24 जून 2024 को मुखबिर की सुचना पर रविदास नगर झलप में एक व्यक्ति को लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिला कि भुवनेश्वर मिरी अपने घर के समाने रविदास नगर झलप में लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है. मुखबिर की सुचना पर पुलिस मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान भुवनेश्वर मिरी के घर के सामने रविदास नगर झलप में जाकर दबिश की कार्यवाही की. जहाँ मौके पर पुलिस को देखकर शराब सेवन कर रहे व्यक्ति भाग गये तथा मौके पर भुवनेश्वर मिरी पिता आशाराम मिरी उम्र 24 वर्ष निवासी रविदास नगर झलप थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) उपस्थित मिला, जिनसे पूछताछ में अवैध लाभ अर्जन करने के आशय से लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराना स्वीकार किया.
पुलिस ने मौके पर से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, 02 नग डिस्पोजल गिलास जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.अन्य सम्बंधित खबरें