महासमुंद : आपातकाल लगाना देश की लोकतंत्र की हत्या थी - योगेश... - CG Sandesh

महासमुंद : आपातकाल लगाना देश की लोकतंत्र की हत्या थी - योगेश्वर राजू सिन्हा

महासमुंद। मंगलवार को जिला बीजेपी कार्यालय में 25 जून ' काला दिवस ' पर देश में लगाए गए आपातकाल के विरोध में आयोजित कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों ने आपातकाल के संबंध में अपने - अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही कार्यक्रम में मीसाबंदियों का शॉल व श्रीफल से सम्मान किया गया।

इस दौरान विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि आज हमारे देश के इतिहास का काला दिन है। 25 जून 1975 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देश में आपातकाल लगाया था। यह समय तत्कालीन प्रधानमंत्री की मनमानियों का दौर था। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद और अलोकतांत्रिक काल था। आपातकाल में चुनाव स्थगित हो गए और नागरिक अधिकारों को समाप्त करके मनमानी की गई। 

वर्तमान में विपक्ष में बैठी कांग्रेस लगातार हमारे केंद्र की सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाती है। यह आरोप लगाने से पहले उन्हें अपने पार्टी के इतिहास के बारे में पढ़ लेना चाहिए। किस प्रकार उस दौर में अत्याचार हुए। आपातकाल के समय राजनीतिक विरोधियों को कैद कर लिया गया और प्रेस पर प्रतिबंधित लगा दिया गया। यह हमारे देश की लोकतंत्र की सबसे बड़ी हत्या थी।

इस दौरान विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक संपत अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, शहर मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली, तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, उपाध्यक्ष पप्पू पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू, मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा, पार्षद मीना वर्मा, महेंद्र जैन, पवन पटेल सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें