महासमुंद : मीना बाजार में पानी पीकर पूरका, क्यों कर रहे हो कहने पर की मारपीट.
महासमुंद के दादाबाड़ा मैदान में लगे मीना बाजार में घुमने गए एक युवक पर नशे की हालत में एक लड़के ने पानी पीकर पूरक दिया. जिसे ऐसा क्यों कर रहो कहने पर वह मारपीट में उतारू हो गया.
संजय प्रधान ने पुलिस को बताया कि 24 जून 2024 को रात करीब 9:30-10:00 बजे वह दादाबाडा मैदान में लगे मीना बाजार अपने दोस्त हिमांशु हियाल के साथ घुमने गया था. जहाँ वह अपने दोस्त के साथ मीना बाजार घुम रहा था तो उसी समय एक लड़का नशे की हालत में उसके ऊपर पानी की बोतल से पानी पीकर पूरक दिया. जिसपर संजय ने ऐसा क्यों कर रहे हो कहा तो वह लड़का संजय को मां-बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुये मारपीट में उतारू हो गया. और संजय के सिर को पकड़ कर अपने कलाई में पहने हुये कड़ा से मार कर वहां से भग गया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अपराध धारा 294, 323 भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.