महासमुंद : ऑटो लेकर सवारी बैठाने गए चालक से मारपीट.
महासमुंद के बस स्टैंड में ऑटो लेकर सवारी बैठाने गए के ऑटो चालक से दुसरे ऑटो चालक ने मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट की. जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.
ग्राम खैरा निवासी लखन विभार ने पुलिस को बताया कि 31 मई 2024 के सुबह करीब 6 बजे वह अपने आटो को लेकर सवारी बैठाने के लिए बस स्टेण्ड महासमुंद गया था. जहाँ बस में आये सवारी को बैठाने के लिए देख रहा था तभी राजेन्द्र ठाकुर सवारी बैठाने के लिए अपने आटो को बस के सामने लगा दिया. जिसे लखन के द्वारा मना करने पर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा और अपने पास रखे डंडा से मारपीट किया जिससे लखन को मुंह में व पैर में चोट आया.
इसके बाद तबियत ठीक होने से लखन जब 24 जून 2024 को आटो लेकर बस स्टेशन महासमुंद गया तो राजेन्द्र ठाकुर उसे पुन: मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज व हाथ मुक्का से मारपीट किया.
मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294, 323, 506 भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.