महासमुंद : सवारी बैठाने को लेकर ऑटो चालकों में हुई मारपीट. - CG Sandesh

महासमुंद : सवारी बैठाने को लेकर ऑटो चालकों में हुई मारपीट.

महासमुंद के बस स्टैंड में सवारी बैठाने को लेकर दो ऑटो चालकों के बीच मारपीट हो गई. जिसके बाद दोनों ने एक दुसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

ग्राम खैरा निवासी लखन विभार ने पुलिस को बताया कि 31 मई 2024 के सुबह करीब 6 बजे वह अपने आटो को लेकर सवारी बैठाने के लिए बस स्टेण्ड महासमुंद गया था. जहाँ बस में आये सवारी को बैठाने के लिए देख रहा था तभी राजेन्द्र ठाकुर सवारी बैठाने के लिए अपने आटो को बस के सामने लगा दिया. जिसे लखन के द्वारा मना करने पर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा और अपने पास रखे डंडा से मारपीट किया जिससे लखन को मुंह में व पैर में चोट आया.

इसके बाद तबियत ठीक होने से लखन जब 24 जून 2024 को आटो लेकर बस स्टेशन महासमुंद गया तो राजेन्द्र ठाकुर उसे पुन: मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज व हाथ मुक्का से मारपीट किया.

लखन की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294, 323, 506 भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.

जबकि राजेंद्र ठाकुर क्लब पारा निवासी ने पुलिस को बताया कि 31 मई 2024 को शाम करीब 6 बजे उसे ई-रिक्शा में सवारी बिठाने की बात को लेकर लखन विभार ने मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ, मुक्का व डंडा से मारपीट किया था. जिससे उसे चोंट लगा था जिसके बाद वह थाना रिपोर्ट करने आया था. इसके बाद 24 जून 24 को शाम 6 बजे जब वह बस स्टेण्ड गया तो उसे देखकर लखन विभार पुरानी बात को लेकर पुन: मुझे मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया.

राजेन्द्र की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294, 323, 506 भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें