बागबाहरा : पीने पिलाने का संसाधन उपलब्ध कराते गिरफ्तार
बागबाहरा पुलिस ने 25 जून 2024 मुखबिर की सुचना पर ग्राम पतेरापाली में एक व्यक्ति को शराब पीने पिलाने का संसाधन उपलब्ध कराते गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला कि काली मंदिर जाने की पगडंडी रास्ता तालाब पास ग्राम पतेरापाली में गजेन्द्र उर्फ सोनू यादव लोगो को शराब पीने पिलाने की संसाधन उपलब्ध करा रहा है. सुचना मिलने पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान में पहुंच कर घेराबंदी की, जहां शराब पीने वाले पुलिस को देख कर भाग गये एवं वहां पर एक व्यक्ति मिला जो लोगो को शराब पीने-पीलाने का संसाधन उपलब्ध कराते रंगे हाथ पकड़ा गया.
पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर नाम पता पुछने पर अपना नाम गजेन्द्र उर्फ सोनू यादव पिता तिलक राम यादव उम्र 39 वर्ष ग्राम पतेरापाली थाना बागबाहरा जिला महाससुंद का रहने वाला बताया तथा लोगों को शराब नही बेचना केवल पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराना जुर्म स्वीकार किया.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब की पौवा वाली शीशी जिसमें करीबन 20-20 एमएल शराब भरी हुई कीमती 30 रूपये, दो नग देशी प्लेन शराब की पौवा वाली खाली शीशी, पांच नग डिस्पोजल गिलास आरोपी द्वारा पेश करने पर आरोपी गजेन्द्र उर्फ सोनू यादव का कृत्य धारा 36 (C) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.