तुमगांव : झोपड़ी में शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते गिरफ्तार.
तुमगांव पुलिस ने 25 जून 2024 मुखबिर की सुचना पर तुमगांव पानी टंकी के सामने अपने झोपड़ी में एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपब्ध कराते गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला कि ओमप्रकाश यादव अपने चखना झोपड़ी में लोगो को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिला रहा है एवं शराब पीने का समान उपलब्ध करा रहा है. सूचना मिलने पर पुलिस ओमप्रकाश यादव के चखना झोपड़ी तुमगांव पानी टंकी के सामने पहुंची जहां ओमप्रकाश यादव लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिला रहा था एवं शराब पीने का समान उपलब्ध करा रहा था. शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए, तथा मौके पर पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम ओमप्रकाश यादव पिता कृपाराम यादव उम्र 40 साल निवासी तुमगांव का रहने वाला बताया जो लोगों को शराब पिलाते हुए मिला. एवं अवैध रूप से शराब पिलाना स्वीकार किया.
पुलिस ने आरोपी द्वारा पेश करने पर 01 पौवा देशी प्लेन शराब 180 ML वाली शीशी में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 45 रूपये व 01 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.