सेजेस बसना में शाला प्रवेशोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
आज दिनांक 26.06.24 को सेजेस बसना में शाला प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम रामचन्द्र अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं के सी साहू सर,एस के पटेल सर,कलवन्त होरा तथा शिव अग्रवाल, के विशिष्ट आथित्य में सम्पन हुआ ।कार्यक्रम का प्रारम्भ अतिथयो द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया उसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य के के पुरोहित द्वारा मुख्य अतिथि का एवं माध्यमिक विभाग के प्रधान पाठक हेमन्त कुमार दास,प्राथमिक विभाग के प्रधान पाठक हरिराम साव, व्याख्याता नन्द कुमार ध्रुव,विजय सिंह राजपूत,बैकुंठ दास,हेमराज निषाद,सुनील कुमार प्रधान,तेजस्विनी साव द्वारा क्रमशः अतिथियों का सम्मान किया गया।उसके पश्चात प्राचार्य महोदय द्वारा स्वागत भाषण एवं तत्पश्चात माननीय मुख्य अतिथि रामचन्द्र अग्रवाल जी द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुए बच्चो को आशीर्वचन स्वरूप अपने अमूल्य शब्दो से अनुग्रहित किया गया एवं उनके द्वारा अपनी भाषा,अपनी संस्कृति पर गर्व करते हुए उसको कभी न छोड़ने की बात कही। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित के सी साहू सर द्वारा भी बच्चो को मार्गदर्शन प्रदान किया।
उसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं सम्माननीय अतिथियों द्वारा नवप्रवेशी एवं नव कक्षा प्रवेशी बच्चों का तिलक एवं मुँह मीठा कराकर स्वागत करते हुए उन्हें पुस्तके भेंट की गई तथा इस अवसर पर बोर्ड कक्षाओं में प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाला छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया जिसमें कक्षा दशवी से तेजस्विनी साव 94.1%,मोहराज़ 91.6,तस्मिया खान 91℅ ने उपस्थित होकर मुख्य अतिथि के करकमलों से मोमेंटो प्राप्त किया।उसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं सम्मानीय अतिथियों द्वारा बच्चो को खीर पूड़ी सब्जी परोसा गया एवं स्वयं के द्वारा भी न्योता भोज का लुफ्त उठाया गया।
विद्यालय को ओम स्टेशनरी बसना के संचालक शिव अग्रवाल द्वारा वाटर फ्रीजर एवं अमन बिल्डर के मालिक कलवन्त होरा जी के द्वारा बच्चो के लिए स्टेशनरी सामान तथा शिव शक्ति मिल्क के द्वारा बच्चो के लिए लगभग 4000 रुपये के मूल्य के लस्सी,पनीर आदि भेंट किया गया। इसके लिए प्राचार्य महोदय के के पुरोहित द्वारा विद्यालय परिवार की और से सभी दानदाताओ का आभार प्रकट किया गया ।सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन संदीप अग्रवाल एवं रविन्द्र सोना द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की भूमिका सराहनीय रही ।अंत मे आभार प्रदर्शन हरिराम साव द्वारा किया गया।