महासमुंद : बस चालक की लापरवाही से आरक्षक घायल, चालक के ख़िलाफ... - CG Sandesh

महासमुंद : बस चालक की लापरवाही से आरक्षक घायल, चालक के ख़िलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज.

महासमुंद के साराडीह मोड़ पर लापरवाही पूर्वक बस चलाने की वजह से बस चालक पर दो अलग-अलग शिकायतों पर मामला दर्ज किया गया है.

बस क्रमांक CG 04 MJ 3872 के चालक पर पहले कार क्रमांक OD 03 AB 0789 के चालक जगमोहन बेहेरा ने शिकायत दर्ज करवाई थी. जिसमे बताया था कि बस क्रमांक CG 04 MJ 3872 का चालक अपने बस को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर कार क्र0 OD 03 AB 0789 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे कार की गति अचानक बढ गई एवं कार रोड किनारे खड़े ट्रेफिक जवान को ठोकर मारते हुए रोड पर बने डिवाईडर में चढ़ गई.

वहीँ घटना में घायल हुए पुलिस आरक्षक के पुत्र मुकेश कुमार साहू ने भी इस मामले में बस चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है.

मुकेश कुमार साहू ने बताया कि उसके पिता कृपाराम साहू यातायात शाखा महासमुंद में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ है, जो 24 जून 2024 के शाम लगभग 5 बजे डियूटी हेतु साराडीह मोड़ गये थे. और रोड किनारे खड़े होकर डियूटी कर रहे थे.

इसी दौरान करीब 5:30 बजे रायपुर की ओर से आ रही बस क्र0 CG 04 MJ 3872 के चालक द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर खड़ी कार क्रमांक OD 03 AB 0789 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे कार अनियंत्रित होकर साराडीह मोड पर डियूटी पर तैनात मुकेश के पिता से टकरा गयी, जिससे उन्हें गंभीर चोटे आयी.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279,337 भादवि का पाये जाने पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें