बड़ा हादसा : दो कारें आपस में टकराईं, 7 लोगों की मौत - CG Sandesh

बड़ा हादसा : दो कारें आपस में टकराईं, 7 लोगों की मौत

जलना। महाराष्ट्र के जालना में मुंबई नागपुर समृद्धि महामार्ग पर बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है, जिसमें 2 कारों की आपसी जबरदस्त टक्कर हुई। इस टक्कर में 6 से 7 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि 4 से 5 लोग गंभीर जख्मी बताए जा रहे हैं। हादसा बीती रात (शुक्रवार 28 जून) देर रात करीब 11.00 बजे हुआ।.



जानकारी के अनुसार, दोनों कारों में टक्कर इसलिए हुई क्योंकि उनमें से एक वाहन ईंधन भरने वाले पंप के पास जाने के लिए गलत दिशा से आ रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें