LAC के पास हादसा: लद्दाख में नदी पार करने का अभ्यास कर रहे ट... - CG Sandesh

LAC के पास हादसा: लद्दाख में नदी पार करने का अभ्यास कर रहे टैंक सवार जवान बहे, पांच की जान जाने की आशंका

लद्दाख। लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश में नदी पार करने के लिए टैंक अभ्यास के दौरान अचानक जलस्तर बढ़ गया। इससे दुर्घटना हुई। इस हादसे में सेना के पांच जवानों के लापता होने की सूचना है। बचवा अभियान चलाया जा रहा है।



अधिकारियों ने बताया कि शनिवार तड़के सुबह लद्दाख के न्योमा-चुशुल इलाके में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास टी-72 टैंक में सवार होकर नदी पार करते समय सेना के पांच जवान बह गए।

उन्होंने बताया कि यह हादसा लेह से 148 किलोमीटर दूर मंदिर मोड़ के पास रात करीब एक बजे एक अभ्यास के दौरान हुआ। नदी पार करते समय अचानक बाढ़ आ गई। इसके कारण टी-72 टैंक डूब गया, जिसमें पांच जवान सवार थे। बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें