महासमुंद : रेत और रायल्टी के चोर, 6 खनन माफियाओं पर अपराध दर... - CG Sandesh

महासमुंद : रेत और रायल्टी के चोर, 6 खनन माफियाओं पर अपराध दर्ज.

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खनन माफियाओं पर लगातार कार्रवाई जारी है, प्रशासन ने ग्राम बरबसपुर, बड़गांव और सिरपुर क्षेत्र से अवैध तरीके से उत्खनन और परिवहन करते 40 हाइवा पकड़ी थी.

इसके बाद आज जिला खनन अधिकारी ने 6 खनन माफियाओं पर अपराध दर्ज कराया है. आरोपियों पर रेत चोरी करने के लिए धारा धारा 379 आईपीसी तथा खनिज अधिनियम की धारा 21 लगाईं गई है.  

खनन अधिकारी सनत कुमार साहु ने पुलिस को बताया है कि सूर्या चंद्राकर निवासी बेलसोंडा,  बंसत चंद्राकर पिता अशोक चंद्राकर निवासी आरंग, खेमीन बाई,  एवन कुमार साहू तथा संदीप साहू के द्वारा 19 जून 2024 को रात करीब 2 बजे अवैध रूप से खनिज संपदा रेत लगभग 525 घनी एवं अन्य राशि करीब 26 हजार 250 रुपये तथा रायल्टी करीब 1.31 लाख रुपये चोरी करते पाया गया.

इसी तरह 23 जून 2024 को रात करीब 10:45 बजे आरोपी बलराम कांत साहू पिता फेरुराम साहू निवासी ग्राम तुमगांव को अवैध रूप से खनिज संपदा रेत लगभग 40 घनी एवं रायल्टी करीब 7 हजार 720 रुपये चोरी करते पाया.


अन्य सम्बंधित खबरें