गरियाबंद : बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने वन मंत्री केदार... - CG Sandesh

गरियाबंद : बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने वन मंत्री केदार कश्यप से की मुलाकात

गरियाबंद। प्रदेश के जल संसाधन एवं वन विभाग के मंत्री केदार कश्यप से बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने रायपुर स्थित उनके निवास में सौजन्य मुलाकात कर बिंद्रानवागढ़ विधानसभा हेतु महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं में सलप जलशय को पूर्ण करने, घुमरापदर टेंक मुख्य नहर एवं शाखा नहरों का रिमॉडलिंग जीर्णोद्धार एवं सीसी लाइनिंग कार्य, बरही व्यपवर्तन योजना का जीर्णोद्धार तथा नहर लाइनिंग कार्य हेतु मांग किया।



साथ ही इन परियोजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की,मंत्री केदार कश्यप ने उक्त सभी मांगों पर अपनी सहमति प्रदान कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश प्रदान किया। उन्होंने सभी मांगों को प्राथमिकता से पूर्ण करने की बात कही है। उक्त मांगों और बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जनसुविधाओं,सिंचाई की व्यापक व्यवस्थाओं को लेकर विधायक जनक ध्रुव युद्धस्तर पर सक्रियता के साथ लगे हुए हैं ।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें