news-details

दैनिक राशिफल : सोमवार, 01 जुलाई 2024, जानिए क्या कहते हैं पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति


🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓
🌻सोमवार, ०१ जुलाई २०२४🌻

सूर्योदय: 🌄 ०५:३१
सूर्यास्त: 🌅 ०७:१८
चन्द्रोदय: 🌝 २५:४७
चन्द्रास्त: 🌜१४:५८
अयन 🌖 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ⛈️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४६ (क्रोधी)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८१ (काल)
मास 👉 आषाढ
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 दशमी (१०:२६ से एकादशी)
नक्षत्र 👉 अश्विनी (०६:२६ से भरणी)
योग 👉 सुकर्मा (१३:४२ से धृति)
प्रथम करण 👉 विष्टि (१०:२६ तक)
द्वितीय करण 👉 बव (२१:३२ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मिथुन
चंद्र   🌟 मेष
मंगल 🌟 मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, वक्री)
गुरु 🌟 वृष (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मिथुन (अस्त, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मीन
केतु 🌟 कन्या
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५३ से १२:४९
अमृत काल 👉 २४:५१ से २६:२३
विजय मुहूर्त 👉 १४:४१ से १५:३७
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:२१ से १९:४१
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:२२ से २०:२२
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०१ से २४:४१
राहुकाल 👉 ०७:०५ से ०८:५०
राहुवास 👉 उत्तर-पश्चिम
यमगण्ड 👉 १०:३५ से १२:२१
होमाहुति 👉 राहु
दिशाशूल 👉 पूर्व
अग्निवास 👉 पृथ्वी (१०:२६ तक)
भद्रावास 👉 स्वर्ग (१०:२६ तक)
चन्द्रवास 👉 पूर्व
शिववास 👉 क्रीड़ा में (१०:२६ से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ - अमृत   २ - काल
३ - शुभ     ४ - रोग
५ - उद्वेग     ६ - चर
७ - लाभ     ८ - अमृत
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ - चर       २ - रोग
३ - काल     ४ - लाभ
५ - उद्वेग     ६ - शुभ
७ - अमृत     ८ - चर
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पूर्व (दर्पण देखकर अथवा खीर का का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज ०६:२६ तक जन्मे शिशुओ का नाम                  
अश्विनी नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ला) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम भरणी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ली, लू, ले, लो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
मिथुन - २८:१५ से ०६:३०
कर्क - ०६:३० से ०८:५१
सिंह - ०८:५१ से ११:१०
कन्या - ११:१० से १३:२८
तुला - १३:२८ से १५:४९
वृश्चिक - १५:४९ से १८:०८
धनु - १८:०८ से २०:१२
मकर - २०:१२ से २१:५३
कुम्भ - २१:५३ से २३:१९
मीन - २३:१९ से २४:४२+
मेष - २४:४२+ से २६:१६+
वृषभ - २६:१६+ से २८:११
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
रज पञ्चक - ०५:१९ से ०६:२६
शुभ मुहूर्त - ०६:२६ से ०६:३०
चोर पञ्चक - ०६:३० से ०८:५१
शुभ मुहूर्त - ०८:५१ से १०:२६
रोग पञ्चक - १०:२६ से ११:१०
शुभ मुहूर्त - ११:१० से १३:२८
मृत्यु पञ्चक - १३:२८ से १५:४९
अग्नि पञ्चक - १५:४९ से १८:०८
शुभ मुहूर्त - १८:०८ से २०:१२
रज पञ्चक - २०:१२ से २१:५३
शुभ मुहूर्त - २१:५३ से २३:१९
चोर पञ्चक - २३:१९ से २४:४२+
रज पञ्चक - २४:४२+ से २६:१६+
शुभ मुहूर्त - २६:१६+ से २८:११+
चोर पञ्चक - २८:११+ से २९:२०+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक कलह बच्चों के पढ़ाई में रुकावट विवाह बिलंब राजयोग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में नुकसान जन्म कुंडली निर्माण काल सर्प दोष पितृ दोष मांगलिक दोष विदेश यात्रा भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी दांपत्य जीवन में तनाव प्रेम प्रसंग में असफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 99268 265 70
फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपके स्वभाव एव व्यवहार में दिखावा अधिक रहेगा कोई भी कार्य सामाजिक हो या आध्यात्मिक अथवा घरेलू सभी मे आडंबर युक्त दिनचार्य रहेगी लेकिन फिर भी सामाजिक दृष्टिकोण से ये प्रसन्नता दायक ही रहेगी। कार्य क्षेत्र पर भाग्य का साथ मिलेगा सहयोग भी समय पर मिलने से सोची हुई योजनाए समय पर फलित होंगी धन लाभ आशाजनक रहेगा। पैतृक संपत्ति का सुख मिलेगा लेकिन भाई बंधुओ से थोड़ी बहुत गर्मा गर्मी हो सकती है। महिलाओं का किसी पुरुष अथवा पुरुषों का महिला के सहयोग से भाग्योदय होने की संभावना है। मनोरंजन पर अतिरिक्त खर्च करेंगे। शरीर में संध्या बाद शिथिलता आएगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपके लिये आज का दिन प्रतिकूल फलदायी रहेगा। जल्दबाजी में कार्य करने पर टूट फुट अथवा अन्य प्रकार से आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। आज महिलाओं को अथवा किसी महिला द्वारा मानसिक क्लेश मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में संघर्ष अधिक रहेगा सोची हुई योजनाए निष्फल जाएंगी। केवल पूर्व में किये परोपकार का फल ही किसी ना किसी रूप में मिल जाएगा फिर भी दैनिक खर्च चलाना भी आज मुशिकल लगेगा। नए कार्य का आरंभ अथवा निवेश कुछ दिनों के लिये निरस्त करें। परिजनो की बात को ध्यान से सुने लेकिन कोई प्रतिक्रिया देने से पहले एक बार विचार अवश्य करें शांति बनी रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन के आरंभिक भाग को छोड़ शेष समय राहत वाला रहेगा प्रातः काल मे किसी गलती का पछतावा होगा प्रत्येक कार्य संकोच से करेंगे लेकिन मन मे चंचलता आएगी सही कार्य को छोड़ गलत कार्य की ओर जल्दी आकर्षित हो जाएंगे। मन दोपहर तक दुविधा में रहेगा किसी परिजन का मार्गदर्शन चाहेंगे लेकिन मिल नही सकेगा कोई बाहरी व्यक्ति ही दुविधा से बाहर निकालेगा। धन लाभ आवश्यकता से कम अकस्मात होगा अगर भविष्य में लाभ चाहते है तो मेहनत करने में कमी ना छोड़े जोखिम वाले कार्य आज तो नही पर निकट भविष्य में अवश्य लाभ दिलाएंगे। सेहत एवं घर के वातावरण में पहले से सुधार आएगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप मानसिक रूप से अन्य दिनों की तुलना में शांति अनुभव करेंगे जल्दी से किसी की गलती का बुरा नही मानेंगे नाही विरोध प्रकट करेंगे लेकिन दिल से लगाने के कारण स्वयं ही मन ही मन दुखी होंगे। कार्य व्यवसाय से लाभ की उम्मीद कई बार बनेगी परन्तु सफलता एक आध में ही मिल सकेगी मध्यान बाद का समय ठीक ठाक रहेगा धन लाभ के साथ सुख के साधनों का उपभोग करेंगे लेकिन घर मे किसी को आपकी उन्नति अखरेगी भाई बंधु ईर्ष्या का भाव रखेंगे। सब सुख सुविधा मिलने पर भी दाम्पत्य जीवन मे कुछ ना कुछ रूखापन रहेगा। मानसिक अंतर्द्वंद्व को छोड़ सेहत ठीक ही रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपको धर्म लाभ मिलेगा। मन मे आध्यात्मिक भावनाएं जागृत होंगी लेकिन मन के भटकने के कारण पूजा पाठ में ध्यान केंद्रित नही कर सकेंगे फिर भी आज दिन पहले से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र पर भी आज व्यवस्था रहेगी निश्चित समय से थोड़ा आगे पीछे कार्य पूर्ण कर लेंगे मन मे कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी लेकिन धनाभाव अथवा किसी अन्य कारण से कर नही पाएंगे। परोपकारी स्वभाव के कारण लोगो की मदद करेंगे बाद में स्वयं परेशानी में पड़ेंगे। धन लाभ आवश्यकता पूर्ति लायक ही मध्यम होगा। महिलाए का परिवार में महत्त्व बढेगा। नसों में दुर्बलता अथवा अकड़न की समस्या रह सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपकी सेहत में कुछ ना कुछ विकार बनेगा दिन के आरंभ में इसकी अनदेखी करने पर मध्यान के आस पास बढ़ने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर भी अधिकांश कार्य आपके मन के अनुसार ना होने पर बेमन से करने पड़ेंगे। व्यावसायिक कार्यो से यात्रा करनी पड़ेगी सम्भव हों तो आज टालने के प्रयास करें लाभ की जगह खर्च ही होगा। मानसिक विकार बनेंगे जो करना चाहेंगे उसके सफल होने के प्रति आशंकित रहेंगे। फिर भी पराक्रम से लाभ के अवसर बना लेंगे धन लाभ खर्च निकालने लायक होगा। पेट संबंधित समस्या से भी परेशानी रहेगी। तले भुने खाने से परहेज करें संतुलित मात्रा में ही खाये। बुद्धि विद्या संतान सुख मिलेगा लेकिन भाई बहनों से कम पटेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिये शुभ फलदायी रहेगा लेकिन मानसिक रूप से कुछ ना कुछ समस्या लगी ही रहेगी। किसी भी कार्य को एक बार मे पूर्ण नही कर पाएंगे आवश्यक कार्य भी कई बार प्रयास करने पर ही पूर्ण होंगे धन की आमद निश्चित नही रहेगी फिर भी कही ना कही से अवश्य हो ही जाएगी। पैतृक संबंधित कार्य कुछ समय के लिये स्थगित रखें परिणाम कुछ नही मिलेगा उल्टे व्यर्थ की भागदौड़ एवं धन हानि ही होगी। भाई बंधुओ से ही प्रतिस्पर्धा होगी धर्य से काम लेने पर ही इसमें सफलता मिल सकती है। परिवार की महिलाएं विवेकी व्यवहार करेंगी। लाभ होते होते क्रोध की भेंट चढ़ सकता है सतर्क रहें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन सामान्य से उत्तम रहेगा। दिन के आरंभ से ही लाभ की संभावना बनेगी लेकिन धन मध्यान तक परिश्रम करने के बाद ही संध्या के आस पास हाथ लगेगा। आज अचल संपत्ति संबंधित कार्य में सफलता की संभावना अधिक रहेगी। आध्यात्म में रुचि केवल व्यवहारिकता मात्र रहेगी। अपने कार्य के प्रति गंभीर रहेंगे फिर भी लापरवाही से बचें मेहनत करने पर पैतृक संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। धन लाभ थोड़ा बौद्धिक परिश्रम करने पर हो जाएगा। पारिवारिक स्थिति परेशान करेगी संतानो की वाणी अनियंत्रित रहने के कारण मन दुखी होगा। आरोग्य बना रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप अपने विवेकी व्यवहार से सभी जगह सम्मान पाएंगे। मध्यान तक पारिवारिक उत्तरदायित्वों की पूर्ति में व्यस्त रहेंगे रिश्तेदारी में जाना पड़ेगा खर्च आज पिछले दिनों से कम लेकिन बजट बिगाड़ने वाले रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आज समय कम ही दे पाएंगे धन की आमद कम ही रहेगी। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों की कमी खलेगी। परिवार में आज आनंद का वातावरण किसी ना किसी के अहम के कारण खराब हो सकता है। महिलाए आज अपबे आप को अन्य से अधिक बुद्धिमान प्रदर्शित कर स्वयं ही हास्य की पात्र बनेंगी। आरोग्य बना रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपका व्यवहार अटपटा रहेगा सीधे शब्दों में बात नही करेंगे जिस वजह से अपने विचारों को किसी को भी समझने में विफ़ल रहेंगे। आज आपका मन मौज शौक अथवा अनैतिक कार्यो में भटकेगा किसी के रोक टोक करने पर झगड़े पर उतर आएंगे। कार्य क्षेत्र पर इसके विपरीत व्यवहार रहेगा अपना काम निकालने के लिए अत्यंत मीठा व्यवहार करेंगे फिर भी मन के कड़वे भाव छुप नही पाएंगे। दिमाग की जगह दिल की सुन्ना कुछ ना कुछ हानि ही कराएगा। आध्यत्मिक कार्यो से जुड़े धन के साथ सम्मान लाभ भी मिलेगा। भाग दौड़ कर कही ना कही से धन की व्यवस्था कर ही लेंगे। महिलाए अधिक बोलने से बचे अन्यथा स्वयं की ही दुख पहुचायेगी। सेहत में उतार चढ़ाव रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपके लिये आज का दिन धन लाभ वाला है। वाणी एवं व्यक्तित्त्व में प्रखरता रहेगी बिगड़े कार्यो को भी व्यवहारिकता से बना लेंगे। परिवार में किसी गलतफहमी को लेकर मतभेद होंगे यहाँ भी वाणी एवं विवेक से स्थिति संभाल लेंगे। कार्य व्यवसाय में आज आपकी बराबरी कोई नही कर सकेगा फिर भी सतर्क रहें पीछे से हानि पहुचाने वाले भी बहुत रहेंगे जो आपसे मन का भेद लेकर अपना प्रयोजन सिद्ध करेंगे। नौकरी वालो के लिये आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा आपके विचार अधिकारीवर्ग को प्रभावित करेंगे थोड़ी खुशामद करने पर पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन सामान्य रहेगा मन से संतोषी रहेंगे लेकिन घरेलु दबाव में आकर धन कमाने की तिकड़म लगायेंगे लेकिन ध्यान रखें आज ज्यादा भागदौड़ करने से भी कुछ विशेष परिणाम नही मिल सकेगा। कार्यो को सहज रूप से होने दे जबरदस्ती करने पर परिणाम भी वैसे ही मिलेंगे धन लाभ बहुत प्रयास के बाद थोड़ा बहुत ही होगा। मित्र मंडली में कुछ अनैतिक वर्जित कार्य करने का दबाव बनाया जा सकता है बेहतर रहेगा बाहर की जगह घर मे ही खाली समय बिताये इससे घर के सदस्यों से चल रही गलतफहमियां भी दूर होंगी साथ ही आपसी प्रेम भी बढ़ेगा। सेहत में छोटे मोटे विकार लगे रहेंगे। यात्रा ज्यादा जरूरी होने पर ही करें।




अन्य सम्बंधित खबरें