बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित ... - CG Sandesh

बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक मासूम की मौत, 30 से अधिक घायल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में एक मासूम की मौत की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. घटना तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान ओवर ब्रिज की है. बताया जा रहा है घटना के वक्त बस में 50 से अधिक यात्री बस में सफर कर रहे थे.



जानकारी के अनुसार, लालखदान ओवर ब्रिज के पास बिलासपुर से मस्तूरी जा रही बस के सामने एक बाइक सवार आ गया. उसे बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई. इसके बाद पलट गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा भी टूटकर गिर गया. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी.

हादसे में कई यात्रियों के सिर, पैर और पीठ में गंभीर चोटें आई है. इसके अलावा एक बच्ची की मौत हो गई है. वहीं 12 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप घायल हो गए हैं. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 50 से ज्यादा यात्री थे. घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराकर तोरवा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें