महासमुंद : अलग-अलग सड़क दुर्घटना में हुई तीन मौत पर मामला दर्ज.
महासमुंद पुलिस ने अलग-अलग सड़क दुर्घटना में हुई तीन मौत पर मर्ग जाँच करते हुए अपराध कायम किया है.
जिसमे 12 जनवरी 2024 को एक अज्ञात व्यक्ति उम्र 32 वर्ष को रात में पैदल चलते समय कोई अज्ञात वाहन के द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लारपरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया.
13 मई 2024 को रात 10:15 बजे रविशंकर ध्रुव पिता नंदू ध्रुव उम्र 50 साल के स्वयं अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 P 3670 से महासमुंद से लाफिन खुर्द जाते समय बरोण्डा से लाफिन खुर्द रोड पोल्ट्री फार्म के आगे मोड़ के पास अपनी मोटर सायकल को काफी तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मोड़ में अकास्मात फिसल कर गिर जाने से उसके चेहरा, माता, सिर में काफी गंभीर चोट आयी जिसकी ईलाज दौरान मौत हो गई.
14 जून 2024 को डिगेश उर्फ डिगेश्वर पात्रे पिता स्व0 लखन लाल पात्रे उम्र 35 साल निवासी ओंकारबंद थाना खल्लारी, अपने मोटरसायकल फैशन प्लस क्रमांक CG 04 CW 8194 को चलाते हुए बागबाहरा की ओर से महासमुंद की ओर आ रहा था. सुबह करीब 05.30 से 06.00 बजे के बीच NH353 मेन रोड खट्टी मोड़ के पास महासमुंद की ओर से बागबाहरा की ओर जा रही मोटरसायकल HF Deluxe क्रमांक CG 06 GN 0432 का चालक द्वारा अपने मोटर सायकल को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर डिगेश उर्फ डिगेश्वर पात्रे के मोटरसायकल फैशन प्लस क्रमांक CG 04 CW 8194 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया और अपने मोटर सायकल को लेकर बागबाहरा की ओर भाग गया.
इस घटना में डिगेश पात्रे मोटर सायकल सहित रोड में गिर गया एक्सीडेंट से सिर, बांया हाथ, बांया पैर में चोट लगने से बेहोश हो गया था, जिसे बेहोशी के हालत में प्रायवेट वाहन से जिला अस्पताल महासमुंद ले गये थे जहां डाक्टर द्वारा घायल व्यक्ति डिगेश का मृत्यु होना बताया गया.
उपरोक्त मामलों में पुलिस ने सम्पूर्ण मर्ग जांच कार्यवाही पर आरोपी चालाक के खिलाफ धारा 304ए भादवि0 का अपराध घटित होना पाये जाने पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.