पटेवा : ढाबा के सामने लोगों को शराब पीने की सुविधा देने पर कार्यवाही.
पटेवा पुलिस ने 30 जून 2024 को मुखबिर की सुचना पर एक व्यक्ति को बावनकेरा राजस्थानी ढाबा के सामने लोगों को शराब पीने की सुविधा देते पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि पटेवा बस स्टैण्ड में मुखबीर से सूचना मिली की प्रकाश विश्नोई बावनकेरा राजस्थानी ढाबा के सामने लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये गये स्थान बावनकेरा राजस्थानी ढाबा के सामने जाकर दबिश की कार्यवाही की, जहाँ मौके पर पुलिस को देखकर शराब सेवन कर रहे व्यक्ति भाग गये. तथा मौके पर प्रकाश विश्नोई पिता मोमराज विश्नोई उम्र 38 वर्ष निवासी फलोदी थाना चाखु जिला जोधपुर (राजस्थान) उपस्थित मिला जिसने पूछताछ में अवैध लाभ अर्जन करने के आशय से लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराना स्वीकार किया. पुलिस ने मौके पर से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, 02 नग डिस्पोजल गिलास बरामद कर आरोपी का कृत्य धारा धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.