news-details

सरायपाली : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में डॉक्टर्स डे मनाया गया

स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में आज दिनांक 1 जुलाई 2024 को डॉक्टर बिधान चंद्र राय के जन्मदिन एवं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में डॉक्टर्स डे मनाया गया. 

चिकित्सकों द्वारा भारत रत्न से सम्मानित डॉक्टर विधान चंद्र राय की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉक्टर राय का जन्म 1 जुलाई 1882 को बिहार के पटना शहर में हुआ था वे देश के एक प्रसिद्ध चिकित्सक और शिक्षाविद थे जो अपने अर्जित आय का पूरा हिस्सा दान कर देते थे उन्होंने महात्मा गांधी द्वारा 1942 मे चलाए गए भारत छोड़ो आंदोलनों में भी हिस्सा लिया था डॉक्टर का पेशा एक मानवीय सेवा का पेशा है। 

बीएमओ डॉक्टर विजय आनंद कोसरिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि डॉक्टर्स डे के दिन डॉक्टरों को यह मौका मिलता है कि वह अपने अंतर्मन में झांके अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को समझें और एक चिकित्सक का काम सिर्फ पैसा कमाने का पेशा ना बनाकर मानवीय सेवा का पेशा बनाएं तभी हमारा यह डॉक्टर डे मनाना सही होगा 

इसी कड़ी में डॉक्टर एच एल जांगड़े   ने बताया की धरती पर डॉक्टरों को भगवान का दर्जा प्राप्त है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण कोविड-19 महामारी के दौरान हमने देखा है कि डॉ अपने परिवार से दूर रहकर कई दिनों तक अस्पताल में कोरोना पीड़ित का इलाज किए हैं डॉक्टर कुणाल नायक ने  कहा कि 31 मार्च 1865 को जन्मे डॉ आनंदीबाई जोशी भारत के सर्वप्रथम डॉक्टर थी जिन्होने एक महिला होकर भी मरीजो के सेवा में दिन रात जुटी रहती थी एसे डॉक्टर के कारण ही समाज में डॉक्टरो का एक अलग छवि बना हुआ है 

खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे ने कहा कि कि स्वस्थ समाज के निर्माण में अभूतपूर्व भूमिका निभाने वाले चिकित्सकों का आभार व्यक्त करने एवम् उनके समर्पण व निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है इस वर्ष 2024 के लिए नेशनल डॉक्टर्स डे की थीम "हीलिंग हैंड केयरिंग हार्ट्स" निर्धारित की गई है। 

इस कार्यक्रम मे डॉक्टर वर्षा सतपथी, डॉक्टर स्मृति चौधरी  एवं सीएचसी सरायपाली के अन्य समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।




अन्य सम्बंधित खबरें