IPS टीवी रविचंद्रन भारत के नए डिप्टी NSA बने, पूर्व रॉ प्रमु... - CG Sandesh

IPS टीवी रविचंद्रन भारत के नए डिप्टी NSA बने, पूर्व रॉ प्रमुख राजिंदर खन्ना को मिला ये जिम्मा

दिल्ली। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी टीवी रविचंद्रन को मंगलवार को उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया। वह तमिलनाडु कैडर के 1990 बैच के अधिकारी हैं और अभी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के विशेष निदेशक के पद पर हैं।



वहीं, भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (आरएंडएडब्ल्यू) के पूर्व प्रमुख राजिंदर खन्ना को अतिरिक्त राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) बनाया गया है। दोनों अधिकारी कार्यभार ग्रहण करने के दिन से दो साल तक इन पदों पर बने रहेंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें