आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर निकली भर्ती, यहाँ करें आवेदन - CG Sandesh

आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर निकली भर्ती, यहाँ करें आवेदन

बलौदाबाजार : महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत लवन एकीकृत बाल विकास परियोजना में आंगनबाड़ी सहायिका के 3 रिक्त पद पर भर्ती की जाएगी। जिसमें आंगनबाड़ी सहायिका के 3 पदों के लिए चिचिरदा आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-3, गिंदोला आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-3 एवं कुम्हारी आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-2 शामिल है। आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आठवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यह पद केवल महिलाओं के लिए है। 

आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2024 तक कार्यालयीन समय में सायं 5.30 बजे तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना लवन,जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छ0ग0) के पते पर अपना आवेदन पत्र केवल पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा कर सकते है। विज्ञापन की विस्तृत जानकारी हेतु संबंधित ग्राम पंचायत या परियोजना कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें