रात में मां के साथ सो रही 24 दिन की नवजात रहस्यमयी तरीके से ... - CG Sandesh

रात में मां के साथ सो रही 24 दिन की नवजात रहस्यमयी तरीके से हुई गायब

बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम किरारी से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. रात में मां के बगल में सो रही 24 दिन की नवजात रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई है. बच्ची के गायब होने के बाद से नवजात की मां का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश में जुट गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, मस्तूरी थाना अंतर्गत किरारी गांव के रहने वाले एक परिवार के घर से देर रात एक 24 दिन की नवजात बच्ची गायब हो गई. मामले की सूचना पर मस्तूरी पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस ने गुम नवजात बच्ची के माता-पिता और घर में रहने वाले परिजनों से पूछताछ की.

पूछताछ में गुम बालिका की मां ने बताया कि उसकी 3 बेटियां हैं, जिसमें से सबसे छोटी बेटी को रात्रि 2 से 2.30 के बीच बिस्तर से गायब है. घर में प्रवेश करने का एक दरवाजा है और छत में एक दरवाजा है. घर वालों ने बताया कि सोने से पहले दोनों दरवाजों को खुद ही अंदर से बंद किया और खोला. फिलहाल, घटना के संबंध में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें