सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया, जवानों ... - CG Sandesh

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया, जवानों की वापस के दौरान माओवादियों ने किया आईईडी ब्लास्ट

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर में कोहकमेट थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया. आज जवानों की वापसी के दौरान माओवादियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया. जवानों की जवाबी कार्रवाई से नक्सली भाग निकले. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई है. ऑपरेशन अभी भी जारी है.



बता दें कि नारायणपुर के जंगल में मुठभेड़ कल से चल रही है, जिसमें अब तक 5 नक्सली मारे जा चुके हैं. मौके से 3 नग 303 राइफल ,1 नग 12 बोर बंदूक के साथ नक्सल सामग्री बरामद किया गया है. बताया जा रहा कि कल सुबह तक जवान वापस मुख्यालय पहुंचेंगे.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें