महासमुंद : नयापारा में मिला था 7 माह के शिशु का भ्रूण, पुलिस ने दर्ज किया मामला.
महासमुंद के नयापारा में एक 7 माह के नर भ्रूण के शव मिलने के मामले में पुलिस ने मर्ग जाँच कर अपराध कायम किया है. यह नर भ्रूण नयापारा के खुला मैदान में एक झाड़ी के पास लावारिश हालत में मिला था.
पुलिस ने बताया कि 10 जनवरी 2024 को सुबह करीब 8:40 बजे के आस-पास मोहल्ले के तीन चार बच्चे नयापारा मैदान में एक नवजात शिशु के शव को खुले में पड़ा देखे, जिसके इस बात की सुचना पुलिस को मिलने पर मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इसके बाद 28 जून 2024 को पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर पुलिस ने पाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मानव शिशु (नरभ्रूण) की मृत्यु उसके जन्म से पूर्व या पश्चात या जन्म के दौरान में हुई हो, ऐसे शिशु के जन्म एवं मृत्यु को छुपाने के उद्देश्य से उसके शव को नयापारा खुला मैदान झाड़ी में लावारिश स्थान पर फेंक दिया गया. यह मामला प्रथम दृष्टया अपराध धारा 318 भादवि का घटित होना पाया गया. जिसकी संपूर्ण मर्ग जांच पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध संज्ञेय अपराध धारा सदर का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.अन्य सम्बंधित खबरें