Anant Radhika wedding : मुकेश-नीता अंबानी ने संगीत में लूटी ... - CG Sandesh

Anant Radhika wedding : मुकेश-नीता अंबानी ने संगीत में लूटी महफिल, परिवार संग ‘दीवानगी दीवानगी’ पर किया डांस

मुंबई। इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उस से पहले शादी के कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। छोटे बेटे के संगीत समारोह में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने अपने परिवार के साथ शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम के ‘दीवानगी दीवानगी’ गाने पर डांस किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


अंबानी परिवार ने शुक्रवार को नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में जोड़े के लिए एक भव्य संगीत समारोह का आयोजन किया। इस संगीत समारोह में तमाम बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। मुकेश और नीता अंबानी ने बेटे के संगीत में दिल खोलकर डांस किया। दोनों के डांस ने पूरी महफिल का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने पूरे परिवार के साथ बॉलीवुड ट्रैक पर डांस किया।

नीता अंबानी ने भी परफॉर्मेंस के दौरान भरतनाट्यम की एक झलक भी दिखाई। अंबानी परिवार के सभी सदस्यों ने एक एक कर स्टेज पर धमाकेदार एंट्री की। नीता अंबानी गुलाबी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, मुकेश अंबानी नेवी ब्लू कुर्ता पायजामा और मैचिंग जैकेट में बेहद ज




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें