देवघर में पुरानी इमारत धराशायी; कई लोगों के फंसे होने की आशं... - CG Sandesh

देवघर में पुरानी इमारत धराशायी; कई लोगों के फंसे होने की आशंका; राहत और बचाव कार्य जारी

देवघर। झारखंड की बाबानगरी देवघर में एक पुरानी इमारत भराभरा कर ढेर हो गई। जानकारी के मुताबिक, लगातार बारिश के बीच देवघर में सीता होटल के समीप एक इमारत धराशायी हो गई। मलबे में 10 से 12 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंची और राहत और बचाव कार्य में जुट गई। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने हालात का जायजा लिया। फिलहाल राहत बचाव टीम लोगों को मलबे से बाहर निकालने की कोशिश में लगी हुई है।


निशिकांत दुबे ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘देवघर में आज सुबह 6 बजे के आसपास बमबम झा पथ पर तीन मंजिला मकान ढह गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तुरंत की टीम भिजवाई। सुबह से मैं खुद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय लोगों के साथ घटना स्थल पर मौजूद हूं। स्थानीय लोगों ने अभी तक तीन लोगों को और एनडीआरएफ ने एक महिला को बचाया है। बचाव कार्य जारी है। घायलों के लिए देवघर एम्स ने इलाज की सुविधा कर रखी है।

निशिकांत दुबे ने बताया कि 8 से 10 साल पहले श्रावणी मेले के दौरान ऐसी ही एक बड़ी घटना हुई थी। तब से एनडीआरएफ की एक टीम देवघर में हमेशा तैनात रहती है। आज बचाव अभियान जल्दी शुरू होने की वजह यही है। वहीं, एनडीआरएफ इंस्पेक्टर रणधीर कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति को बचा लिया गया है, जबकि कुछ के मलबे में फंसे होने की आशंका है। उन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें