पटेवा : बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम पचरी के
पास दो बाइक की भिडंत हो गई. हादसे में एक युवक की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग जांच
के बाद आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
रविशंकर दीवान पिता देवकुमार दीवान उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम केरामुड़ा थाना पटेवा जिला महासमुन्द को मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GZ 0597 के चालक ने तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर रविशंकर दीवान के बाइक क्रं CG 06 GW 0512 को ठोकर मार दिया, जिससे रविशंकर के सिर में चोंट आने से उसकी मौत हो गई.
मर्ग जांच के बाद आरोपी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GZ 0597 के चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें