Breaking: कठुआ में सेना की गाड़ी पर हमला, आतंकियों और सुरक्ष... - CG Sandesh

Breaking: कठुआ में सेना की गाड़ी पर हमला, आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू

कठुआ।कठुआ जिले के बिलावर तहसील में सेना की गाड़ी की आतंकी हमला होने की खबर सामने आई है। उक्त हमला लोहाई मल्हार के मछेड़ी क्षेत्र के गांव बदनोटा में हुआ है। फिलहाल मौके पर दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है।



जानकारी के अनुसार सेना की गाड़ी पर गांव बदनोटा में आतंकियों ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि जिस दौरान सेना की गाड़ी पर हमला हुआ तब सेना के जवान जेंडा नाला के पास अपनी रूटीन गश्त कर रहे थे। आतंकियों की फायरिंग के खिलाफ सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस और सेना के बाकी जवान मुठभेड़ स्थल के लिए निकल चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक मौके पर 4 से 5 आतंकी होने की आशंका है। वहीं पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। लगातार फायरिंग हो रही है और अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं आई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें