रतनपुर में डायरिया का बढ़ा प्रकोप, 50 से अधिक लोगों को उल्टी... - CG Sandesh

रतनपुर में डायरिया का बढ़ा प्रकोप, 50 से अधिक लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत, स्वास्थ्य विभाग ने किया सर्वे

बिलासपुर। जिले के रतनपुर में डायरिया का प्रकोप फैल गया है. खराब पानी की वजह से 50 से ज्यादा लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत हो गई. जिसके बाद उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिसमें रतनपुर अस्पताल में 15 मरीज और 3 गंभीर मरीजों को सिम्स में भर्ती किया गया है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रविवार को रतनपुर का दौरा किया है.

 



रतनपुर के महामायापारा में रहने वाले 50 लोगों डायरिया की चपेट में आ चुके है. बिगड़ते हालत को देखते हुए सीएमएचओ डॉ प्रभात श्रीवास्तव और डीएचओ डॉ. विनोद तिवारी ने क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र का सर्वे किया और घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की. स्वास्थ्य विभाग ने घरों में क्लोरिन की दवा का वितरण किया. साथ ही मरीजों को एंटी डायरियल और अन्य दवा देकर आराम करने की सलाह दी है.

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम को सर्वे के दौरान घरों में लगे नल के कनेक्शन आसपास के नालियों से होकर गुजरते मिले हैं. जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है. सर्वे में करीब 250 घरों तक टीम पहुंच चुकी है. प्रभावित इलाके के आसपास के क्षेत्र में बोर का भी सर्वे किया जाएगा, ताकि उससे पानी पीने वालों की जांच की जा सके.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें