बागबाहरा : चोरी करने की नियत से घर में घुसे व्यक्ति को ग्राम... - CG Sandesh

बागबाहरा : चोरी करने की नियत से घर में घुसे व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम नरतोरी में चोरी करने की नियत से घर में घुसे व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. बताया गया की आरोपी पहले भी कई बार घटना को अंजाम दे चूका है.

रमेश कुमार चन्द्राकर पिता दुकालु राम चन्द्राकर उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम नरतोरी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की 6 जुलाई की रात उनके गाँव का चैतराम बरिहा रमेश के घर चोरी करने के नियत से दिवाल फांद कर, मवेशीयों के कोठा के रास्ते होते हुए रात्रि करीब 12 बजे अंदर प्रवेश किया, तभी रात्रि में रमेश का पड़ोसी रूपराम बरिहा जो अपने छत में सोया हुआ था, उसने रमेश को तथा गांव वाले को जगाया.

फिर सब मिलकर चोर को ढूंढे तो वह मवेशी वाले कोठे के ऊपर चढ़कर छिपा हुआ था, उसको बाहर निकालकर उसी समय डायल 112 को फोन कर सूचना दिया गया. तब वे आये और आरोपी चैतराम बरिहा को बागबाहरा थाना लेकर गए.

बताया गया की इससे पूर्व भी कई बार घटना को अंजाम दे चुका है और 3 बार जेल भी जा चुका है, यह आदतन अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी चैतराम बरिहा के खिलाफ 331(4)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें