खल्लारी : घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात लेकर फरार हुआ चोर. - CG Sandesh

खल्लारी : घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात लेकर फरार हुआ चोर.

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम में चोरी की घटना सामने आई है । जहां चोर ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर नगदी रकम समेत जेवरात चोरी कर फरार हुआ है.

प्रार्थी टम्मन लाल निषाद ने पुलिस को बताया कि 08 जुलाई 2024  को वह पत्नी मोतीन निषाद के साथ मुंगफल्ली बोने अपने घर में ताला लगाकर पीछे भर्री में गया था. इसके बाद करीबन 5 बजे उसे पीलादाउ निषाद ने आकर बताया की तुम्हारे घर का दरवाजा खुला हुआ है.

जिसके बाद टम्मन लाल ने अपनी पत्नी के साथ वापस घर आकर देखा  तो घर के सामने दरवाजा का लगा ताला टुटा हुआ था और ताला चबुतरे पर रखा हुआ था। जहाँ टम्मन ने भीतर जाकर देखा तो उसके कमरे मे रखे आलमारी का दरवाजा टुटा हुआ था एवं आलमारी के भीतर रखे लाकर की चाबी से लाकर खोलकर लाकर अंदर रखे 10,000  रू नगद, सोने का गुलबंद,  सोने का मंगलसूत्र,  सोने का लकेट एवं चांदी का लक्ष्मी करधन, एक जोडी चांदी का पैर पटटी जुमला किमती 95000 रूपये नही था। जिसे कोई अज्ञात चोर सामने के दरवाजे में लगा ताला तोडकर घर अंदर प्रवेश कर कमरे में रखे आलमारी को तोडकर लाकर मे रखे नगदी एवं सोने चांदी के गहने को चोरी कर ले जा चूका था.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने धारा 305(A)-BNS, 331(3)-BNS अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें