तेंदुकोना : कार की ठोकर से मोटरसायकल सावर घायल, कार चालक फरा... - CG Sandesh

तेंदुकोना : कार की ठोकर से मोटरसायकल सावर घायल, कार चालक फरार.

तेंदुकोना थाना अंतर्गत एक कार की ठोकर से मोटरसायकल में सावर दो लोग घायल हो गए जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार 8 जुलाई 2024 को उमाराम चक्रधारी अपने दोस्त चरण यादव के साथ शाम को करीब 7 बजे सम्हर रोड में घूमने गया था जहां से वापस आते समय बागबाहरा की ओर से आ रही मारूति सूजुकी कंपनी की स्वीफ्ट कार क्रमांक CG04HA 8130 का चालक तेजी एवं लापरवाही से अपनी कार को चलाते हुए आकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे उमाराम के बायें पैर में एवं चरण यादव के सिर में चोट लगी. घटना के बाद कार का ड्रायवर घटना स्थल पर गाड़ी छोडकर भाग गया. जहाँ से उमाराम तथा चरण यादव को डायल 112 वाहन के माध्यम से CHC बागबाहरा इलाज के लिए भेजा गया.

मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 125(A)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें